बोकारो में लापता युवक का नरकंकाल बरामद, 2022 से था गायब; पुलिस जांच पर उठे सवाल

बोकारो में लापता युवक का नरकंकाल बरामद, 2022 से था गायब; पुलिस जांच पर उठे सवाल

Johar News Times
2 Min Read

बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां करीब तीन साल से लापता युवक खालिक बाबू अंसारी का नरकंकाल बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, खालिक बाबू अंसारी बरमसिया थाना क्षेत्र के आरता गांव का निवासी था। वह वर्ष 2015 में हिना बीवी से शादी के बाद 2018 से भर्रा बांका पुल के पास रह रहा था। 16 जून 2022 की रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके दो दिन बाद उसकी पत्नी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, जिसमें मारपीट के बाद गायब होने की बात कही गई थी।

- Advertisement -
Ad image

मामले में लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट का रुख किया। फटकार के बाद पुलिस ने 2025 में केस को दोबारा खोलते हुए जांच तेज की। इसी दौरान चिरा चास थाना क्षेत्र के भर्रा कब्रिस्तान से युवक का नरकंकाल बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पिंन्डराजोरा थाना क्षेत्र के मधुटांड़ जंगल से भी एक अन्य नरकंकाल मिलने की घटना सामने आई थी। लगातार दो मामलों में नरकंकाल मिलने से पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मौके पर चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, चास, हरला और सेक्टर-4 थाना प्रभारी के साथ एफएसएल टीम पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Share This Article