घाटशिला के राजस्टेट में निःशुल्क ‘अपुर पाठशाला’ शुरू

घाटशिला के राजस्टेट में निःशुल्क ‘अपुर पाठशाला’ शुरू

Johar News Times
1 Min Read

बांग्ला भाषा-संस्कृति संरक्षण की पहल, बांग्ला भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत अंकुर क्लब राजस्टेट के सहयोग से गौरी कुंज उन्नयन समिति द्वारा राजा जगदीश चंद्र पूजा मंडप में निःशुल्क ‘अपुर पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान अंकुर क्लब के बबलू दास, काजल सिंहदेव, विश्वनाथ दे, शंभु दे, ग्राम प्रधान बादल चौधरी, पूजा समिति अध्यक्ष सुनील जैन एवं पाठशाला के शिक्षक शिवशंकर पाल, अरुणा दे, ममता दे और अरविंद पाल सहित उपस्थित महिलाओं ने मिलकर छात्र-छात्राओं के बीच बांग्ला वर्णमाला, वर्ण परिचय पुस्तक, कॉपी और पेंसिल का वितरण किया।

- Advertisement -
Ad image

गौरी कुंज के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि बांग्ला भाषा और संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से ‘अपुर पाठशाला’ की शुरुआत 12 सितंबर 2018 को की गई थी।

आज झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिती के बैनर तले पूरे झारखंड में 50 से अधिक ‘अपुर पाठशालाएं’ संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों को बांग्ला भाषा की शिक्षा दी जाती है।

Share This Article