जमशेदपुर मे अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है, जंहा देर रात बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे लॉबी गेट के पास रविवार देर रात बाइक से आए अज्ञात अपराधियों ने रेलवे कर्मचारी पर फायरिंग कर दी।
इस घटना में रेलवे कर्मचारी को गोली लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी मिला है। सिटी एसपी ने बताया कि घायल लोको पायलट लॉबी गेट की ओर जा रहा था तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक आदित्यपुर का रहने वाला है और जमीन कारोबार से भी जुड़ा है। वह अपने परिजन के नाम पर रेलवे का ठेका भी लेता था। रेलवे की पार्किंग में मृतक का समतलीकरण का भी काम चल रहा था।
फिलहाल पुलिस इस मामले मे कैमरे पर कुछ नहीं बताया है, उनका कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।









