जमशेदपुर: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय हुए शामिल

जमशेदपुर: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय हुए शामिल

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर , यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फूट पड़ा। रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि टाटानगर से गुजरने वाली अधिकांश यात्री ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि मालगाड़ियों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण यात्री ट्रेनों को आउटर पर लंबे समय तक रोका जाता है।

- Advertisement -
Ad image

विधायक सरयू राय ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, ताकि रेलवे प्रशासन की आंख खुल सके। उन्होंने मांग की कि टाटानगर से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें समय पर संचालित हों और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे का पहला दायित्व यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है, न कि केवल माल ढुलाई पर ध्यान देना।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो डीआरएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन रेल मंत्री और जोनल जीएम को भेजा जाएगा।

इस कार्यक्रम में रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव सुनील गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article