सरायकेला सदर अस्पताल में डॉक्टर से बहस के बाद धरने पर बैठे नप अध्यक्ष, एसडीओ के हस्तक्षेप से मामला शांत

सरायकेला सदर अस्पताल में डॉक्टर से बहस के बाद धरने पर बैठे नप अध्यक्ष, एसडीओ के हस्तक्षेप से मामला शांत

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला , सदर अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी अस्पताल परिसर में ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। हालांकि, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

इलाज को लेकर डॉक्टर से हुई बहस
जानकारी के अनुसार, सरायकेला नप अध्यक्ष मनोज चौधरी मरीज का हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान मरीज के उपचार को लेकर उनकी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंदन से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर नाराज होकर नप अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -
Ad image

एसडीओ ने दोनों पक्षों को समझाया
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ अभिनव प्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने इस पूरे घटनाक्रम को आपसी संवादहीनता का परिणाम बताया।

इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी, ताकि अनावश्यक लोगों का प्रवेश रोका जा सके और चिकित्सकों को इलाज में किसी तरह की बाधा न हो।

सड़क हादसे में घायल थे युवक
बताया गया कि सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के गुड़ियाडीह निवासी दो युवक खरसावां में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसी सूचना पर नप अध्यक्ष मनोज चौधरी अस्पताल पहुंचे थे, जहां यह विवाद हुआ।

Share This Article