इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के मौके पर अतिथियों ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइम लोकेशन पर खुले इस शोरूम से न सिर्फ जमशेदपुर के लोगों को, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
‘के पॉल वेंचर्स’ में ग्राहकों के लिए मेरीनो कंपनी के प्लाइवुड, ग्रीन प्लाई और किट प्लाई उपलब्ध कराए गए हैं। मेरीनो कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि जमशेदपुर में यह उनका पहला शोरूम है, जहां ग्राहक सीधे उत्पादों को देख-परख कर अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर प्लाइवुड कैटलॉग के माध्यम से दिखाया जाता है, लेकिन यहां उत्पाद वास्तविक रूप में उपलब्ध हैं।
शोरूम में आधुनिक डिजाइन के पंखे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी उपलब्ध हैं, जिनमें Atomberg Technologies, Samsung Electronics और Philips जैसे ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा घरेलू सजावट से जुड़े विभिन्न आकर्षक उत्पाद भी यहां मिलेंगे।









