लगातार बढ़ रही बज्रपात की घटनाएं, जान बचाना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर समेत राज्य में इन दिनों लगातार हो रही बज्रपात (आकाशीय बिजली) की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। हर साल कई लोगों की जान सिर्फ लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण चली जाती है। मौसम खराब होते ही सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

- Advertisement -
Ad image

कैसे करे बचाव — सावधानियां

  • बारिश या तूफान के दौरान तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित जगह में शरण लें
  • खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे या ऊंची जगह पर खड़े न रहें
  • बिजली के उपकरण और धातु की चीजों से दूरी बनाएं
  • पानी (तालाब, नदी) से तुरंत बाहर निकल जाएं
  • बाइक, साइकिल या खुले वाहन में यात्रा से बचें
  • अगर खुले में फंस जाएं तो पैरों को सटाकर झुककर बैठ जाएं, जमीन पर न लेटें
  • पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों
  • छत पर या खुले स्थान पर मोबाइल का इस्तेमाल न करें , बंद कर दे .
  • समूह में एक साथ खड़े न रहें, दूरी बनाकर रहें

लोगों से अपील:
बज्रपात कोई सामान्य घटना नहीं, यह जानलेवा है। थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है। मौसम खराब होते ही सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

जोहार न्यूज टाइम्स की अपील:
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि एक भी जान बेवजह न जाए। आपका जीवन अनमोल है , समाज हीत में अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाये ।

“जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें।
लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें।”– joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article