
फादर कुंदन मालूवा घायल
रांची से चक्रधरपुर लौटने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार फादर कुंदन मालूवा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फादर अपनी पत्नी के साथ कार में थे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने फादर कुंदन मालूवा के कमर में चोट की पुष्टि की है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं उनकी पत्नी सुरक्षित बताई जा रही हैं।










