सरायकेला-खरसावां, सुंडी (मंडल) जाति को SC में शामिल करने की मांग तेज, वार्षिक मिलन समारोह में उठा मुद्दा

सरायकेला-खरसावां, सुंडी (मंडल) जाति को SC में शामिल करने की मांग तेज, वार्षिक मिलन समारोह में उठा मुद्दा

Johar News Times
3 Min Read

सरायकेला-खरसावां: जिले के खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित सुंडी मंडल समाज के वार्षिक मिलन समारोह में समाज ने झारखंड में सुंडी (मंडल) जाति को अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में शामिल करने की जोरदार मांग उठाई। समाज के प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंगाल की तर्ज पर राज्य में भी इस मांग को लागू करने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने राज्य सरकार, विशेषकर हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि इस लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द निर्णय लिया जाए। साथ ही इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए विधायक जयराम महतो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सामाजिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
मांगी लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने, तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

भविष्य की योजनाएं भी तय
समारोह में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में मेडिकल कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

नेताओं ने रखी अपनी बात
समाज के केंद्रीय सचिव नव कुमार मंडल ने कहा कि सुंडी जाति को SC में शामिल करने की मांग लंबे समय से उठ रही है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं समाज के सलाहकार नलिन कुमार मंडल ने सामाजिक एकजुटता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर नव कुमार मंडल, नलिन मंडल, मांगी लाल मंडल, युधिष्ठीर मंडल, मधुसूदन मंडल, अश्विनी कुमार मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, हेमंत मंडल, सुकरु मंडल, धर्मपद मंडल, सुनील मंडल, जीतवाहन मंडल, पंचानन मंडल, परमेश्वर मंडल, टंकोधर मंडल, बसंत मंडल, गायत्री मंडल, नरेश मंडल, रत्नाकर मंडल, बंदनी मंडल, गोपाल मंडल, परेश चंद्र मंडल, अक्षय मंडल, मनमोहन मंडल, सुजीत मंडल, भारती मंडल, दिनेश मंडल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Share This Article