नीमडीह : CO ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जब्त,NGT के प्रतिबंध के बावजूद जारी है बालू तस्करी, हाइवा मालिकों में आक्रोश

नीमडीह : CO ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जब्त,NGT के प्रतिबंध के बावजूद जारी है बालू तस्करी, हाइवा मालिकों में आक्रोश

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला : NGT द्वारा अवैध खन पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन सख्त हुआ है। रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव में अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध बालू लदा एक हाइवा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान CO द्वारा हाइवा चालक के साथ कथित मारपीट किए जाने का आरोप लगने से हाइवा मालिकों में आक्रोश और खौफ का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक रविवार को नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव में जांच के दौरान CO अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक हाइवा को पकड़कर जब्त कर लिया। बताया गया कि बालू का परिवहन तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सुवर्ण नदी से किया जा रहा था। जब्त हाइवा को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

NGT के आदेश की अनदेखी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT ने 10 जून से 10 अक्टूबर तक बरसात के मौसम में अवैध खन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू खन और परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना नीमडीह थाना क्षेत्र से 40 से 50 हाइवा में बालू परिवहन होती है।

चालक से मारपीट का आरोप, हाइवा मालिकों में नाराजगी
सूत्रों के अनुसार जब्ती के दौरान CO द्वारा हाइवा चालक के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना से हाइवा मालिकों एवं चालकों में आक्रोश है और पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में खौफ का माहौल बन गया है।

प्रशासन का कहना है कि NGT के प्रतिबंध अवधि में अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article