Garhwa News : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, युवती के पहुंचने के बाद नीचे उतरा

Garhwa News : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, युवती के पहुंचने के बाद नीचे उतरा

Johar News Times
2 Min Read

गढ़वा: जिले के खरौंधी मुख्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार, आदित्य का मझिगवां गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। वह टावर पर चढ़कर शादी कराने की मांग कर रहा था। युवक ने चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

सूचना मिलने पर खरौंधी थाना के एएसआई सुरेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। बाद में युवती के मौके पर पहुंचने के बाद युवक टावर से नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई।

घटना के दौरान टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। इस बीच मोबाइल टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर परिसर में पर्याप्त घेराबंदी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण युवक आसानी से ऊपर चढ़ गया। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दूरसंचार कंपनियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की मांग की है।

Share This Article