रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के महान निशानेबाज, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दी तथा एक कोच के रूप में भी अनेक खिलाड़ियों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुखद घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”
