रांची से बस यात्रा हुई महंगी, जारी हुआ नया किराया चार्ट

रांची से बस यात्रा हुई महंगी, जारी हुआ नया किराया चार्ट

Johar News Times
1 Min Read

रांची: रांची से विभिन्न जिलों और प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली बसों का नया किराया चार्ट जारी कर दिया गया है। नए दर लागू होने के बाद यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कई रूटों पर किराए में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बस सफर पहले की तुलना में महंगा हो गया है। जारी दरों के अनुसार रांची से मांडर का किराया 60 रुपये, रामगढ़ 120 रुपये, गुमला 200 रुपये, बोकारो 240 रुपये और धनबाद 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

परिवहन से जुड़े सूत्रों के अनुसार किराया वृद्धि का असर लंबी दूरी के रूटों पर अधिक देखने को मिल रहा है। हालांकि एसी और नॉन-एसी बसों के किराए में अंतर हो सकता है, इसलिए यात्रियों को टिकट लेने से पहले संबंधित बस संचालकों से किराए की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। नई दरें लागू होने के साथ ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और कामकाजी लोगों के मासिक खर्च में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share This Article