फोटो 01 जेएलकेएम केंद्रीय नेता विजय साहू दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी नियुक्त
गिद्दी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने पार्टी के दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारियों की घोषणा की, जिनमें पांच प्रभारी के नाम शामिल हैं, इसमें केंद्रीय जेएलकेएम नेता विजय साहू को दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है,पत्र में सभी प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रधान कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को प्राप्त कर ले तथा 15 दिनों के भीतर प्रमंडल एवं जिला स्तरीय संगठन का पूर्ण विस्तार सुनिश्चित करें, प्रभारियों में सन्नी तिग्गा, संतोष महतो, सपन मोदक, संतोष सिंह के भी दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी में नाम शामिल हैं, घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, मित्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है, इसे ले लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.
