रोहिणी पूजा पर संताली ड्रामा और छऊ नृत्य ने बांधा समां, उमड़ी दर्शकों की भीड़

रोहिणी पूजा पर संताली ड्रामा और छऊ नृत्य ने बांधा समां, उमड़ी दर्शकों की भीड़

Johar News Times
2 Min Read

डुमरिया: डुमरिया प्रखंड की कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पड़सा गांव में रोहिणी पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय संताली ड्रामा एवं छऊ नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की जीवंत झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से आई 12 टीमों ने भाग लिया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों को देखने के लिए आसपास के गांवों समेत दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 20 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 18 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 16 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भगत बास्के, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मुर्मू, उदय मुर्मू, रामदास हेम्ब्रम सहित पूजा समिति के मांझी बाबा गालु मुर्मू, दासमात मुर्मू, बुधराय मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, चांदराय मुर्मू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article