पिकअप से भरा अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

पिकअप से भरा अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Johar News Times
3 Min Read

लकड़ी के भूसे में छिपाकर पटना ले जा रहा था शराब, बिना नंबर एसकार्ड कार फरार,

चतरा: जोरी वशिष्ठ नगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरैनवा टोल प्लाजा के पास से करीब पांच लाख 50 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। साथ ही चालक सह तस्कर बिहार के पटना जिला बाइपास थाना क्षेत्र के मरीचा निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। शराब को लकड़ी के भूसे की आड़ में छिपाकर चतरा से पटना ले जाया जा रहा था. पुलिस ने पिकअप वैन (बीआर 21 जीसी 3755) के साथ 30 बोरा लकड़ी का भूसा भी जब्त किया है. वहीं शराब खेप को स्कॉर्ट कर रही बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार मौके से फरार हो गयी। बताया जा रहा है कि कार में पटना निवासी संतोष कुमार सवार था। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर संध्या गश्ती के दौरान मुरैनवा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन बीच सड़क में खड़ा कर भागने में लगा। तभी जवानों ने खदेड़कर पकड़ पकड़ा। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो ऊपर की ओर लकड़ी का भूसा लदा मिला। संदेह होने पर नीचे की जांच में 43 पेटियों में बंद कुल 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जब्त शराब में 750 एमएल की रॉयल स्टैग आरएस कंपनी की 22 पेटी, 375 एमएल की आठ पेटी, रॉयल चैलेंजर्स आरसी कंपनी की आठ पेटी तथा आइकोनिक यूलिबाइट कंपनी की पांच पेटी शराब शामिल है। इस मामले में बीएनएस एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है। वहीं वाहन मालिक एवं इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापामारी टीम में एएसआई छोटन राम, चालक आरक्षी मनोज कुमार सिन्हा, आरक्षी लोकनाथ पासवान, चंदन पासवान एवं गुरूदास पोद्दार शामिल थे।

Share This Article