बरकाकाना में बड़ी कार्रवाई: टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से 45 लाख का गांजा बरामद, AC कोच से 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसी कोच में 'हाईप्रोफाइल' तस्करी: बरकाकाना में NCB और रेलवे पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन।

Johar News Times
2 Min Read

रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और रांची नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

NCB के इनपुट पर स्टेशन पर बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सटीक इनपुट के आधार पर रांची नारकोटिक्स और रेलवे पुलिस की टीम ने देर रात बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर मोर्चा संभाला और घेराबंदी की ।

जैसे ही ट्रेन संख्या 18101 बरकाकाना स्टेशन पर आकर रुकी, सुरक्षा बलों ने उसके AC थर्ड टियर के कोच संख्या B-4 में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने कोच से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।

  • ट्रेन: टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101)
  • कोच: B-4 (AC 3-Tier)
  • कुल गांजा: 88 किलोग्राम
  • अनुमानित कीमत: ₹45 लाख
  • गिरफ्तार तस्कर: 03 (अंतरराज्यीय)

बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर शुरुआती कागजी प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गिरफ्तार तीनों आरोपियों और जब्त गांजे को आगे की पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है।

नारकोटिक्स और पुलिस अधिकारी अब गिरफ्तार तस्करों से कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Share This Article