खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने 9 पुलों के निर्माण की अनुशंसा की, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने 9 पुलों के निर्माण की अनुशंसा की, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Johar News Times
2 Min Read

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत जिले में 9 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने इन पुलों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने का आग्रह किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इन पुलों के निर्माण से विशेषकर बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

प्रस्तावित 9 पुलों की सूची

विधायक द्वारा जिन पुलों की अनुशंसा की गई है, उनमें शामिल हैं—

  • कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत के गिलुआ में जामपुड़ा नदी पर पुल
  • रोचोदा और डांगों के बीच जंगली नाला पर पुल
  • खूंटपानी प्रखंड के भोया-सरायकेला पथ पर जोंकोशासन साहेबबांध पर पुल
  • खरसावां के हरिभंजा पंचायत के मोहनबेडा और तेलीगोडा के बीच सुरु नदी पर पुल
  • गोंडामारा और अयोध्या गांव के बीच संजय नदी पर पुल
  • खेजुरदा और टांकोडीह के बीच सुरु नाला पर पुल
  • प्रधानडीह और नंदुडीह गांव के बीच सुरु नाला पर पुल
  • सरायकेला के जोजो और उकरी मोड़ के बीच सोना नाला पर पुल
  • कमलपुर के केंदुआ और ईचाकुदर के बीच संजय नदी पर पुल

लंबे समय से थी मांग
इन पुलों की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। हाल ही में विधायक दशरथ गागराई ने रोलाहातु पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों का बाइक से दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलों की कमी से होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। अब इन 9 पुलों की अनुशंसा के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share This Article