झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची के बोरेया स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री यहाँ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे और पोटका की अंचल अधिकारी सुश्री निकिता बाला के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने धीरज दुबे और निकिता बाला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर जेएमएम के कई वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिए, वहीं वर-वधु पक्ष के परिजनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ब्लेसिंग बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट, बोरेया, रांची।
जेएमएम प्रवक्ता धीरज दुबे और पोटका सीओ निकिता बाला का विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
