एनसीबीई घाटशिला के विद्यार्थियों ने किया सोना देवी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण, विवेकानंद हॉल में हुआ स्वागत

एनसीबीई घाटशिला के विद्यार्थियों ने किया सोना देवी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण, विवेकानंद हॉल में हुआ स्वागत

Johar News Times
1 Min Read

घाटशिला स्थित नेशनल कंप्यूटर बोर्ड ऑफ एजुकेशन (एनसीबीई) के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शनिवार को सोनादेवी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों का स्वागत विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉल में एक विशेष कार्यक्रम के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कुल सचिव नित नैना और सहायक कुल सचिव अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं नीलमणि कुमार ने भी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से परिचित कराया।

- Advertisement -
Ad image

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकालय, कक्षा कक्ष, कंप्यूटर प्रयोगशाला सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा की व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला।

एनसीबीई के संस्थापक सुदीप भकत, गुरुदेव दास और लक्ष्मी शीट भी इस अवसर पर मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों और संस्थान के प्रमुखों को मोमेंटो एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

एनसीबीई के निदेशक सुदीप भकत ने कहा कि सोनादेवी विश्वविद्यालय का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्रणाली को समझने का बेहतर अवसर मिला।

Share This Article