गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागा 5वीं का छात्र, मासूम की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागा 5वीं का छात्र, मासूम की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

Johar News Times
2 Min Read

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक से शुक्रवार शाम 10 वर्षीय छात्र आरव प्रसाद उर्फ रोलिक के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सिलिटियर एजुकेशनल एकेडमी में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले आरव का अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया, लेकिन बच्चे की सूझबूझ और बहादुरी से अपराधियों की साजिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरव के पिता की चांदनी चौक में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आरव अपने एक मित्र के घर जा रहा था, तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दबोच लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। रात करीब 10 बजे होश आने पर उसने खुद को एक अनजान जगह पर पाया, जहां 2-3 लोग संदिग्ध बातें कर रहे थे। मौका मिलते ही आरव वहां से भाग निकला।

- Advertisement -
Ad image

भागते हुए वह बकसीडीपा पहुंचा और सड़क पर गुजर रहे वाहनों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे घाघरा निवासी विवेक जायसवाल अपनी कार से लौट रहे थे। आरव ने उन्हें रोककर घाघरा पहुंचाने की गुहार लगाई। विवेक ने बच्चे को पहचान लिया और उसके घरेलू नाम ‘रोलिक’ से पुकारा। परिचित को देखते ही आरव रो पड़ा और पूरी घटना बताई। इसके बाद विवेक जायसवाल उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया।

उधर, शाम 7 बजे तक आरव के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद रात करीब 10 बजे घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चांदनी चौक इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपहरणकर्ताओं का सुराग मिल सके।

Share This Article