ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बायो से मुख्यमंत्री हटाया

Johar News Times
2 Min Read

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, ऑनलाइन किए गए एक बदलाव से अब संकेत मिलता है कि उन्होंने आखिरकार अपनी हार स्वीकार कर ली है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने एक्स पर अपना बायो अपडेट किया है, जो यह दर्शाता है कि वह पिछले तीन कार्यकालों में मुख्यमंत्री रही थीं।

उनके नए बायो में लिखा है कि संस्थापक अध्यक्ष, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)। यह बदलाव शनिवार को बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

- Advertisement -
Ad image


इस्तीफे से किया था इनकार ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश है और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिनकी पार्टी टीएमसी राज्य की 294 सीटों में से केवल 80 सीटें ही जीत सकी। उन्होंने मतगणना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि लगभग 100 सीटें लूटी गईं और उनकी पार्टी को हराने के लिए मतगणना की गति को जानबूझकर धीमा कर दिया गया।

भाजपा पर साजिश के तहत हाराने का लगाया था आरोप 71 वर्षीय ममता ने कहा था कि मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हम जनादेश से नहीं बल्कि एक साजिश के तहत हारे हैं। मैं हारी नहीं हूं, मैं राज्य सचिवालय नबान्न नहीं जाऊंगी। वहीं, 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज कर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को समाप्त करने वाली भाजपा ने उनके इस रुख को अराजक और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया था।

Share This Article