विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गिरिडीह में हास्य योग शिविर, तनावमुक्त जीवन का दिया संदेश

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गिरिडीह में हास्य योग शिविर, तनावमुक्त जीवन का दिया संदेश

Johar News Times
2 Min Read

रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने लाफिंग थेरेपी और योग के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का लिया अनुभव,

गिरिडीह , विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक तनाव से दूर रखते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हास्य योग और लाफिंग थेरेपी का अनुभव लिया।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम का संचालन हास्य योग गुरु एवं रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हास्य योग के विभिन्न अभ्यास कराए और बताया कि हंसना भी एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में काम करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में हास्य योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को गहरी सांस, सामूहिक हंसी और सकारात्मक सोच से जुड़े कई अभ्यास कराए गए। अरविंद कुमार ने कहा कि नियमित रूप से हास्य योग करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है, मन प्रसन्न रहता है और कई मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कहा कि हास्य योग से मन को सुकून मिलता है और तनाव कम होता है। कई लोगों ने इसे दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही।

इस अवसर पर रेड क्रॉस से जुड़े कई सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सचिव विवेश जालान, संजय कुमार, प्रभात खेतान, प्रदीप कुमार, पिंकी खेतान, गुड्डी भारती, सोनम सेठ, पिंकी साहा, ज्योति तरवे और मीरा साव समेत कई लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article