बोकारो में बड़ा हादसा टला: गवाई पुल पर गैस टैंकर में भीषण आग, NH-32 पर घंटों अफरा-तफरी

Johar News Times
2 Min Read

Bokaro के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10 बजे एक 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पुल के बीचों-बीच पलट गया, जिसके बाद उसमें अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटों से दहशत, सड़क पर रोकी गई आवाजाही

- Advertisement -
Ad image

हादसे के बाद नैशनल हाईवे 32 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एहतियातन गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों को सबसे अधिक डर इस बात का था कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो गवाई पुल समेत आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे।

पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Ad image

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद टैंकर से काफी मात्रा में गैस बाहर निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की आशंका कुछ कम हुई। हालांकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने तक प्रशासन अलर्ट मोड में है।

राहत की बात: कोई हताहत नहीं

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि खबर लिखे जाने तक टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी और दमकल विभाग की कार्रवाई जारी थी।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article