22 April 2026 | कोल्हान की आवाज | Johar News Times

Johar News Times
6 Min Read

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध के एक पुराने लेकिन सक्रिय बम को भारतीय सेना ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सेना ने करीब 10 फीट गड्ढा खोदकर नियंत्रित विस्फोट किया, जबकि सुरक्षा के लिए आसपास के 2 किमी क्षेत्र को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई ।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने पासपोर्ट सत्यापन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 में 26,852 आवेदनों का तेज और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया। औसतन सिर्फ 9.42 दिनों में सत्यापन पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया, जिसके लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची ने पुलिस को प्रशस्ति पत्र और ‘जन-केंद्रित पुलिस सत्यापन’ शील्ड से सम्मानित किया।

- Advertisement -
Ad image

सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जहां एक हफ्ते में दर्जनों दुर्घटनाओं में चार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ देर यातायात बाधित रहा, वहीं बढ़ती दुर्घटनाओं से इलाके में चिंता है और लोग प्रशासन से ठोस सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

जमशेदपुर में जाम से राहत के लिए गोविंदपुर और बारीगोड़ा में 193 करोड़ रुपये से ROB बनाए जाएंगे। इससे रेलवे फाटक की बाधा खत्म होगी और ट्रैफिक सुगम होगा। गोविंदपुर में टी-आकार का पुल बनेगा, जिससे कम घर प्रभावित होंगे, जबकि बारीगोड़ा में थ्रू-टाइप ओवरब्रिज से बिना रुकावट यातायात संभव होगा। इस परियोजना से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Jamshedpur में दुनिया का पहला ईज़ीमेल्ट प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इस नई तकनीक को ई-ब्लास्ट फर्नेस में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे स्टील उत्पादन के दौरान CO₂ उत्सर्जन 50% से अधिक कम करने का लक्ष्य है। कंपनी के अनुसार यह पहल डिकार्बोनाइजेशन और कम-कार्बन स्टील उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में डिसइन्वेस्टमेंट की योजना फिलहाल रोक दी है और अब कंपनी के विस्तार व उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। खनन मंत्रालय ने इसके लिए एक एक्सपेंशन रोडमैप तैयार किया है, ताकि देश में बढ़ती कॉपर की मांग को पूरा किया जा सके। यह फैसला आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ-साथ रणनीतिक खनन क्षेत्र में सरकारी नियंत्रण बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है, खासकर इलेक्ट्रिक वाहन, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती जरूरत को देखते सरकार ने यह रुख अपनाया।

- Advertisement -
Ad image

कोल्हान विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के दौरान OMR शीट में अंकों की गलत प्रविष्टि का मामला सामने आया है, जिस पर विश्वविद्यालय ने सख्ती दिखाई है। परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि प्रश्न संख्या के अनुसार ही अंक दर्ज करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें भविष्य में मूल्यांकन कार्य से वंचित किया जा सकता है। गलत प्रविष्टि से परिणाम प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

सरायकेला-खरसावां के खरसावां क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है, जहां गोंडामारा-सामुरसाई जलापूर्ति योजना पिछले तीन दिनों से बंद है। लो वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराबी के कारण करीब 10 गांवों के 1274 घरों में नल का पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोग चापाकल और कुओं पर निर्भर हो गए हैं। भीषण गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं, कई जगह पानी के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में मंगलवार रात भीषण आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए और कई परिवार बेघर हो गए। तेज हवा से आग तेजी से फैली, जिसमें अनाज, कपड़े और जरूरी सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल के देर से पहुंचने पर नाराजगी है। प्रशासन ने सहायता का भरोसा दिया है, जबकि पीड़ित परिवार राहत की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

रांची में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी कार्रवाई हुई। जांच में वह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में शामिल पाया गया है। पुलिस अब इस मामले के मास्टरमाइंड विजय टेटे और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें।
लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें। joharnewstimes.com

Share This Article