साहिबगंज में जलजमाव से लोगों का फूटा गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

साहिबगंज में जलजमाव से लोगों का फूटा गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

Johar News Times
1 Min Read

झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा चौक स्थित तालाबवाली मस्जिद के पास भारी बारिश के बाद जलजमाव से नाराज लोगों ने उधवा-राजमहल फोरलेन सड़क जाम कर दी। शनिवार-रविवार की रात आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश से पतौड़ा पंचायत के पहाड़गांव इलाके में कई घरों और मस्जिदों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों में पानी भर गया और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। मस्जिद में पानी घुसने से फजर की नमाज पढ़ने में भी लोगों को परेशानी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शन में रेजाउल शेख, बजहुल शेख, मनीरूल शेख, शमीम शेख और बरकत शेख समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article