दुमका में अंधविश्वास का खौफनाक सच: ‘डायन’ के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुमका में अंधविश्वास का खौफनाक सच: ‘डायन’ के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पिता नहीं बन पाने की मानसिक कुंठा में एक युवक ने पड़ोस की 55 वर्षीय विधवा महिला को ‘डायन’ मानकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना सोमवार देर शाम की है, जब आरोपी मुंशी टुडू ने पड़ोस में रहने वाली पक्कू हेंब्रम को बहाने से अपने घर बुलाया और लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार सुबह उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, मुंशी टुडू की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन संतान नहीं होने और पारिवारिक तनाव के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पिता की मृत्यु भी हो गई, जिसके लिए वह मानसिक रूप से पड़ोस की महिला को जिम्मेदार मानने लगा था।

आरोपी का आरोप था कि महिला उसे अक्सर टोका करती थी, जिससे वह परेशान रहता था। धीरे-धीरे वह अंधविश्वास में डूब गया और यह मान बैठा कि महिला ‘डायन’ है और उसके जीवन की सभी परेशानियों की वजह वही है।

सोमवार शाम उसने हत्या की साजिश रची और महिला को घर बुलाकर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव की चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मुफस्सिल पुलिस स्टेशन दुमका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह अंधविश्वास और डायन-बिसाही के शक में की गई है। मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article