बेटे आनंद ने की पुष्टि, 92 वर्ष की उम्र में दिग्गज गायिका का निधन

बेटे आनंद ने की पुष्टि, 92 वर्ष की उम्र में दिग्गज गायिका का निधन

Johar News Times
1 Min Read

भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि उन्हें दिल और सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया था। रविवार दोपहर उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की।

- Advertisement -
Ad image

आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे महान और बहुमुखी गायिकाओं में शुमार थीं। उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड समेत विभिन्न भाषाओं के हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी।

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और फिल्म व संगीत जगत के दिग्गज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share This Article