पुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें मालतीपतपुर और खुर्दा रोड तक ही चलेंगी, रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की,
चक्रधरपुर/रांची : पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्य को लेकर भारतीय रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट करने का फैसला लिया है। इसका असर झारखंड से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा।
पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस में बदलाव
- 15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस : 6, 13 और 20 जून को पुरी के बजाय मालतीपतपुर से चलेगी।
- 15644 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस : 4, 11 और 18 जून को मालतीपतपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी।
दुरंतो एक्सप्रेस भी प्रभावित
- 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस : 5, 8, 10, 12, 15, 17 और 19 जून को मालतीपतपुर तक ही जाएगी।
- 22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस : 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 और 20 जून को मालतीपतपुर से रवाना होगी।
कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव
- 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस : 7 और 14 जून को मालतीपतपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस : 9 और 16 जून को मालतीपतपुर से खुलेगी।
राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस पर असर
- 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस : 4 से 19 जून तक खुर्दा रोड में ही यात्रा समाप्त करेगी।
- 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस : 5 से 20 जून तक खुर्दा रोड से संचालित होगी।
मेमू ट्रेनों में भी बदलाव
- 68441 जलेश्वर-पुरी मेमू
- 68442 पुरी-जलेश्वर मेमू
दोनों ट्रेनें 4 जून से 20 जून तक पुरी के बजाय खुर्दा रोड स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, प्रस्थान स्टेशन और समय की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्य पूरा होने के बाद पुरी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों तक यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।
