रांची : झारखंड की राजनीति में उस समय हल्की-फुल्की लेकिन तीखी बयानबाजी देखने को मिली जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए ‘दूरबीन’ लेकर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार, यह घटना एक राजनीतिक टिप्पणी और प्रतीकात्मक विरोध के रूप में देखी जा रही है। मंत्री इरफान अंसारी ने इस दौरान इशारों-इशारों में बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को राज्य सरकार की योजनाएं “दूर से देखने के बजाय नजदीक से समझनी चाहिए।”
इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के दौरान मंत्री के हाथ में दूरबीन देखे जाने पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बाबूलाल मरांडी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झारखंड में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी के बीच इस तरह के प्रतीकात्मक विरोध आने वाले दिनों में और तेज हो सकते है l
