जहरीले सांप के डसने से दो वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

सांप के डसने से गंभीर हुए मासूम के इलाज के लिए आगे आया झामुमो, एमजीएम अस्पताल में चल रहा उपचार

Johar News Times
1 Min Read

दामपाड़ा क्षेत्र के बुरुडीह गांव निवासी जोसफ मुर्मू के दो वर्षीय पोते सोहन मुर्मू की हालत जहरीले सांप के डसने के बाद गंभीर बनी हुई है। घटना 9 जून की है, जब मासूम को सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए टाटानगर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

एमजीएम अस्पताल में बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू के बेड संख्या 646 में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी 10 जून को झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन को दी गई।

सूचना मिलते ही विक्टर सोरेन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सकों से मुलाकात कर सोहन मुर्मू के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस दौरान विक्टर सोरेन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। मौके पर प्रभात सिंह, रंजीत डे और कृष्णा सिंह भी उपस्थित थे।

Share This Article