तांम्बाजुड़ी गांव में सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन हुए शामिल

Johar News Times
2 Min Read

मुसाबनी :- 12 मौजा सारजोम बुरू गिरा सेंदरा के शुभ अवसर पर B.B.J.C तांम्बाजुड़ी द्वारा आयोजित सुपर डांस कंपटीशन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई युवक-युवतियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन जी व्यस्त रहने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजन समिति को एक सही और एक नियम से कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में देर रात तक लोगों की भारी भीड़ बनी रही। प्रतियोगिता में पारंपरिक, आधुनिक एवं फिल्मी गीतों पर प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का स्वागत किया।पूरे आयोजन में उत्साह, संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश भकत प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, ग्राम प्रधान फुरमाल टुडू, नायके बाबा माझो माझी, विराम मुर्मू, आनंद मासी पूर्ति, आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीणों के साथ काफी संख्या मे दर्शक उपस्थित थे।

Share This Article