हेमंत सरकार में बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का मेदनीनगर में आक्रोश प्रदर्शन

Johar News Times
1 Min Read

पांकी (पलामू)। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त बिजली एवं पानी संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय मेदनीनगर में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर जनता की आवाज को बुलंद किया।


विधायक आलोक चौरसिया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “गर्मी में जनता बिजली-पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है, लेकिन हेमंत सरकार कान में तेल डाले बैठी है। जब तक जनता को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं होंगी, तब तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।”

- Advertisement -
Ad image


आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां, छतरपुर की पूर्व विधायक शपुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही है और पेयजल संकट गहराता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर सरकार से अविलंब बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की |

Share This Article