नई दिल्ली/कोलकाता:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जनता की ताकत और सुशासन की राजनीति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश बदलाव, विकास और विश्वास का प्रतीक है।
बंगाली परिधान में दिखे PM मोदी
जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल है,” जो पार्टी के व्यापक जनसमर्थन को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर जताया आभार
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। 2026 का यह जनादेश ऐतिहासिक है। मैं राज्य के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं।” उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को मजबूत जनादेश दिया है और पार्टी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
मोदी ने कहा कि यह जीत जमीनी स्तर पर काम करने वाले लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया, जिससे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ।
असम में भी NDA की जीत पर खुशी
प्रधानमंत्री ने असम में भाजपा-NDA की लगातार जीत की हैट्रिक पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास और स्थिरता के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है और सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत
बंगाल में इस जीत के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। अब सभी की नजरें नई सरकार के फैसलों और कार्यशैली पर टिकी हैं।
हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com










