
कोलकाता |
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के बाद 182 पोलिंग बूथ चुनाव आयोग के स्कैनर में आ गए हैं। इन बूथों पर करीब 99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जिसे लेकर आयोग ने जांच शुरू कर दी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 40,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर वोटिंग हुई थी। इनमें से 182 बूथ ऐसे हैं जहां असामान्य रूप से 99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
आयोग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी अधिक वोटिंग के पीछे क्या कारण है और कहीं इसमें किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं हुई।
फिलहाल चुनाव आयोग पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









