धनबाद से राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबी वेटिंग लिस्ट और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
पहली ट्रेन उदयपुर सिटी –आसनसोल स्पेशल मंगलवार रात 10:30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार सुबह 5 बजे धनबाद पहुंचेगी और 7:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे आसनसोल से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
दूसरी स्पेशल ट्रेन साबरमती –आसनसोल के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन बुधवार रात 10:55 बजे साबरमती से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 11:15 बजे धनबाद और 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन एक मई को शाम 4:15 बजे आसनसोल से चलेगी और रविवार सुबह 7:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारी व भीड़भाड़ के समय यात्रा आसान हो जाएगी।









