रामगढ़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट: शिवशंकर ज्वेलर्स से ₹1 करोड़ के जेवरात लूटे, दो बदमाश पकड़े

रामगढ़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट: शिवशंकर ज्वेलर्स से ₹1 करोड़ के जेवरात लूटे, दो बदमाश पकड़े

Johar News Times
1 Min Read

रामगढ़ जिले में मंगलवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चितरपुर-रजरप्पा मोड़ स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में करीब एक करोड़ रुपये की लूट कर ली। पांच नकाबपोश बदमाश मास्क और हेलमेट पहनकर दुकान में घुसे और हथियार के बल पर कर्मचारियों को कब्जे में लेकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेटकर फरार हो गए।

घटना के दौरान बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिससे कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि भागने के क्रम में स्थानीय लोगों और दुकानदार की सतर्कता से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, तीन अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।

- Advertisement -
Ad image

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है, वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Share This Article