डॉक्टर से IPS बने डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी चक्रधरपुर के नए SDPO, 2021 बैच के अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

डॉक्टर से IPS बने डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी चक्रधरपुर के नए SDPO, 2021 बैच के अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Johar News Times
2 Min Read

चक्रधरपुर, झारखंड पुलिस में युवा अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी देने की कड़ी में 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी को चक्रधरपुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से स्थानीय पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

हैदराबाद के मूल निवासी डॉ. हाशमी की पहचान केवल एक पुलिस अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कुशल चिकित्सक के रूप में भी रही है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर 162वीं रैंक हासिल कर आईपीएस सेवा में स्थान बनाया।

- Advertisement -
Ad image

डॉ. हाशमी ने हैदराबाद के प्रतिष्ठित ओशमानीया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस (सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। पुलिस सेवा में आने से पहले वे चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने 76वें बैच में ‘सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता’ विषय पर सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने के लिए गृह मंत्रालय की ट्रॉफी भी जीती थी। इसके अलावा वे शैक्षणिक स्तर पर भी काफी मेधावी रहे हैं। वर्ष 2010 में अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।

उनकी बहुआयामी प्रतिभा और शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वे चक्रधरपुर अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Share This Article