बहरागोड़ा: संविधान बचाने के संकल्प के साथ सीपीआई(एम) पार्टी द्वारा मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

बहरागोड़ा: संविधान बचाने के संकल्प के साथ सीपीआई(एम) पार्टी द्वारा मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Johar News Times
2 Min Read

बहरागोड़ा, बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती कान्हाई मुंडा की अध्यक्षता में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सीपीआईएम राज्य कमेटी के सदस्य स्वपन कुमार महतो ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में पार्टी द्वारा संविधान बचाने के विशेष उद्देश्य से यह जयंती मनाई जा रही है, क्योंकि संविधान की मूल भावना पर बार-बार हो रहे हमले देश के भविष्य के लिए एक अत्यंत चिंतनीय विषय हैं। उन्होंने देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई, जिसमें पार्टी के लोकल कमेटी सेक्रेटरी झंटू सिंह मुंडा, भानू मुंडा, शंकर साहू, गणेश सोरेन, तारक घोष, लाल मोहन गड़, फटिक राणा, रेवती मुंडा, आलादी पाईकिरा, साधन नायेक, संतोष महतो और शंशाक नायेक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सामाजिक समानता के संकल्प को दोहराया।

Share This Article