डिमना लेक के पास वज्रपात से युवक की मौत, इलाके में सनसनी

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: डिमना लेक स्थित रेडियल गेट के पास बुधवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान युवक बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की कार्रवाई और पहचान की कोशिश सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में संपर्क कर युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

प्रशासन की अपील इस दुखद घटना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, बारिश या बिजली कड़कने के दौरान जलाशयों, पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Share This Article