घाटशिला में हुआ 94 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं ने बढ़ -चढ़कर लिया हिस्सा

घाटशिला में हुआ 94 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं ने बढ़ -चढ़कर लिया हिस्सा

Johar News Times
1 Min Read

घाटशिला अनुमंडल के प्रतिष्ठित समाजसेवी रंजीत ठाकुर की पहल पर ‘सुबर्ण रेखा नर्सिंग होम घाटशिला में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ गोविंद देवनाथ, रणजीत ठाकुर, डॉ आशीष दास, डॉ निर्जला झा, डॉ श्याम चरण बास्के एवं तरुण पांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया l

शिविर में घाटशिला अनुमंडल के युवाओं की भागीदारी काफी सराहनीय रही l भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदान शिविर में 94 यूनिट का रक्त संग्रह हुआ l बता दें कि सुबर्नरेखा नर्सिंग होम में साल में कई बार समय – समय रक्तदान एवं फ्री हेल्थ चेक अप कैंप लगाकर संचालक रंजीत ठाकुर सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते रहते हैँ l

रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से डॉक्टर निर्जला झा अभिषेक धर, अभिजीत आदित्य, सुजीत, मोहम्मद नसीम,ने अपना योगदान दिया, सुवर्णरेखा नर्सिंग होम की ओर से रणजीत ठाकुर, तरुण पांडा, प्रमोद पाल, सूरज दत्त, कामाख्या नारायण सिंह, उज्जवल सिंह, कृष्ण नमता, गौतम साव, अमित महतो, विकास सेन, शिव बेहरा, इत्यादि लोगों की भूमिका रही l अंत में सुवर्ण रेखा नर्सिंग होम के ओर से सभी रक्तदान वीरों का अभिनंदन एवं धन्यवाद किया गया l

Share This Article