असम की बेटी गीतिका तालुकदार रचेंगी इतिहास, FIFA World Cup 2026 कवर करने वाली भारत की इकलौती महिला फोटो जर्नलिस्ट बनी

असम की बेटी गीतिका तालुकदार रचेंगी इतिहास, FIFA World Cup 2026 कवर करने वाली भारत की इकलौती महिला फोटो जर्नलिस्ट बनी

Johar News Times
2 Min Read

गुवाहाटी: असम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकारिता और फोटोग्राफी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली गीतिका तालुकदार एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। वह FIFA World Cup 2026 के लिए आधिकारिक मान्यता (Accreditation) प्राप्त करने वाली भारत की एकमात्र महिला फोटो जर्नलिस्ट होंगी। इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार पुरुष फीफा विश्व कप की रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी करती नजर आएंगी।

गीतिका इससे पहले FIFA World Cup 2018 और FIFA World Cup 2022 को भी कवर कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने FIFA Women’s World Cup, टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक जैसे विश्वस्तरीय खेल आयोजनों की भी रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकारिता में उनकी अलग पहचान बनी है।

खेल फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में गीतिका की उपलब्धियां न केवल असम बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय महिला पत्रकारों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और यह साबित किया है कि प्रतिभा और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गीतिका तालुकदार की यह उपलब्धि खेल पत्रकारिता और फोटोग्राफी में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। असम से वैश्विक मंच तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और उत्कृष्टता का उदाहरण माना जा रहा है।

Share This Article