Ghatshila News : दामपाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, मतदाता जागरूकता और संगठन मजबूती पर जोर

Ghatshila News : दामपाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, मतदाता जागरूकता और संगठन मजबूती पर जोर

Johar News Times
2 Min Read

घाटशिला : दामपाड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य तापस चटर्जी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बुढ़ान मुर्मू, मंडल अध्यक्ष नरेश महाकुड़, संगठन प्रभारी सुधीर टुडू तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिवनाथ मार्डी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में सभी बूथों पर नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान और नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

बैठक में युवा कांग्रेस जिला महासचिव शिवाजी चटर्जी, विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल नाथ, पेयोन हेंब्रम, मातल मानकी, मोहन महंती, श्याम चंद्र मानकी, दीपक हेंब्रम, दासमत हेंब्रम, संजय मुंडा, जितेन मानकी, जहर मानकी, जयराम मानकी, किंकर दास, शेख अशरफ भोला, होपना टुडू, शेखर नायक, अर्जुन सिंह और लॉबिन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Share This Article