पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर अब आम जनता की जेब और टूर एंड ट्रेवल्स कारोबार पर दिखने लगा है। ईंधन महंगा होने के बाद जमशेदपुर की प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों ने कार किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शहर से रांची एयरपोर्ट, कोलकाता, धनबाद और बोकारो समेत कई रूटों पर यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी होगी।
केदारनाथ ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी समेत कई अन्य एजेंसियों ने नया किराया चार्ट जारी कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
प्रति किलोमीटर के हिसाब से नई दरें
अब अगर आप दूरी के हिसाब से गाड़ी बुक करते हैं, तो आपको निम्नलिखित नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा (टोल टैक्स यात्रियों को अलग से देना होगा):
| वाहन का प्रकार | नया किराया (प्रति किमी) |
| डिजायर | ₹11 |
| अर्टिगा | ₹13 |
| इनोवा | ₹16 |
| इनोवा क्रिस्टा | ₹18 |
रूट वाइज नया किराया चार्ट
ट्रैवल एजेंसियों द्वारा अलग-अलग प्रमुख रूटों और गंतव्यों के लिए तय किया गया नया फिक्स किराया इस प्रकार है:
1. जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट
- डिजायर: ₹2,000
- अर्टिगा: ₹2,500
- इनोवा: ₹3,000
- इनोवा क्रिस्टा: ₹3,500
2. जमशेदपुर से कोलकाता रूट
- डिजायर: ₹6,500
- अर्टिगा: ₹7,500
- इनोवा: ₹8,500
- इनोवा क्रिस्टा: ₹9,500
3. टाटा रेलवे स्टेशन से अन्य शहर
| गंतव्य | डिजायर का किराया | अर्टिगा का किराया |
| टाटा से रांची | ₹1,899 | ₹2,499 |
| टाटा से धनबाद | ₹3,199 | ₹3,599 |
| टाटा से बोकारो | ₹2,699 | ₹3,199 |
| टाटा से पुरुलिया | ₹2,499 | ₹2,799 |
‘किराया बढ़ाना मजबूरी’ — ट्रेवल्स एजेंसियां
इस बढ़ोतरी को लेकर ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों और गाड़ियों के परिचालन लागत में इजाफे के कारण किराए में संशोधन करना बेहद जरूरी हो गया था। इसके बिना व्यवसाय चलाना मुश्किल हो रहा था। दूसरी तरफ, अचानक बढ़े इस किराए के कारण आम यात्रियों पर सफर का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
