पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 की शुरुआत, 50 बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 की शुरुआत, 50 बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Johar News Times
2 Min Read

पतरातू स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा शनिवार को गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टाउनशिप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आसपास के विद्यालयों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।

इस विशेष पहल के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है। उद्घाटन समारोह में पिछले वर्ष की जीईएम प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा करते हुए नई छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और नई चीजें सीखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सहगल उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्राओं को बैग, यूनिफॉर्म, जूते, किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चे भी शामिल हुए।

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने कहा कि गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 के माध्यम से बालिकाओं के कौशल विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम से क्षेत्र की छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Share This Article