SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एसएससी ने जारी की अधिसूचना

SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एसएससी ने जारी की अधिसूचना

Johar News Times
2 Min Read

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Exam 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संवैधानिक संस्थाओं में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवार 22 जून (रात 11 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है। करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई तक खुलेगी।

परीक्षा और पद
SSC CGL के तहत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर और जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा दो चरणों (CBT) में होगी—

  • टियर-1: अगस्त–सितंबर
  • टियर-2: दिसंबर

शैक्षणिक योग्यता
अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के लिए 12वीं में गणित में 60% अंक या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय आवश्यक है।

आयु सीमा और शुल्क
पदों के अनुसार आयु सीमा 18 से 27, 18 से 30, 20 से 30 और 18 से 32 वर्ष तय है। आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को छूट दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट या MySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से ही स्वीकार होंगे। पुराने पोर्टल का OTR मान्य नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Share This Article