रामगढ़: पीवीयूएनएल से पहली फ्लाई ऐश रेक रवाना, हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल

रामगढ़: पीवीयूएनएल से पहली फ्लाई ऐश रेक रवाना, हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल

Johar News Times
2 Min Read

रामगढ़ , झारखंड: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने सतत विकास और हरित ऊर्जा की दिशा में एक अहम उपलब्धि दर्ज करते हुए 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली रेल रेक असम के लिए रवाना की। यह रेक स्टार सीमेंट उद्योग, टेटेलिया (असम) तक भेजी जा रही है। कार्यक्रम में सीईओ एके सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रेक को रवाना किया।

1243 किलोमीटर दूर पहुंचेगी रेक
यह फ्लाई ऐश रेक लगभग 1243 किलोमीटर की दूरी तय कर असम पहुंचेगी। खास बात यह है कि कोयला लेकर आई रेल रेक का ही उपयोग बैक-लोडिंग के जरिए फ्लाई ऐश परिवहन के लिए किया गया, जिससे रेलवे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ।

15 हजार लीटर डीजल की बचत
रेल परिवहन के माध्यम से फ्लाई ऐश भेजने से लगभग 15 हजार लीटर डीजल की बचत हुई है। इससे न केवल परिवहन लागत कम हुई बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ संचालन
इस अवसर पर सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओ एंड एम) मनीष खेतरपाल, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन) ओम प्रकाश सोलंकी सहित पीवीयूएनएल और स्टार सीमेंट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

औद्योगिक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण
पीवीयूएनएल प्रबंधन ने बताया कि फ्लाई ऐश का औद्योगिक उपयोग अपशिष्ट प्रबंधन का प्रभावी तरीका है और यह सीमेंट उद्योग के लिए महत्वपूर्ण कच्चा माल भी है। कंपनी भविष्य में भी पर्यावरण हितैषी और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े प्रयासों को प्राथमिकता देती रहेगी।

Share This Article