अवैध शीशम लकड़ी सहित भूटभूटिया जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

अवैध शीशम लकड़ी सहित भूटभूटिया जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

Johar News Times
1 Min Read

साहिबगंज/राजमहल।
साहिबगंज वन प्रमंडल अंतर्गत राजमहल वन क्षेत्र के मुकिमपुर स्थित 4 लेन कन्हैया स्थान के समीप वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर एक भूटभूटिया वाहन सहित 15 बोटा शीशम लकड़ी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन पर अवैध रूप से लदी शीशम की लकड़ियां बरामद की गईं, जिसके बाद वाहन एवं लकड़ी को जब्त कर लिया गया।

वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी अभियान में वनपाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी पप्पू कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।

Share This Article