अम्बाडीहा में झामुमो की संगठनात्मक बैठक, बूथ समिति का किया गया गठन

अम्बाडीहा में झामुमो की संगठनात्मक बैठक, बूथ समिति का किया गया गठन

Johar News Times
2 Min Read

आमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती पंचायत में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर किया मंथन,

पाकुड़, आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत के अम्बाडीहा गांव में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सूनील मुर्मू ने की। इस दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में बूथ संख्या 217, उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बाडीहा के लिए नई बूथ समिति का गठन किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से गांव स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गांव, गरीब, किसान और आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष करती रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

वहीं प्रखंड सह सचिव संतोष भगत ने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की ताकत होती है और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों, पंचायत स्तर की गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में पंचायत एवं बूथ स्तर के कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image

Share This Article