ब्यूटी डुंगडुंग भी इसी एस्ट्रोटर्फ में हॉकी का अभ्यास कर आज अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती है,
सिमडेगा , जिला की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग अभी अर्जेंटीना दौरे के समापन के बाद अपने घर सिमडेगा आई हुई है।
इस दौरान अपने पुराने प्रशिक्षण एस्ट्रीटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचकर प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों से मिली और यन्हा पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ खुद भी हॉकी स्टिक और गेंद लेकर अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए इंडिया कैंप दिखाए जा रहे अपने अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा कर प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित की।
एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 70 से अधिक प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ियों को अलग अलग ग्रुप बनाकर उन्हें, ड्रेक फिल्क से लेकर, अटेकिंग, डिफेंडिंग, स्कूप, स्लैब शॉट सहित हॉकी के विभिन्न स्किल को प्रशिक्षु खिलाड़ियों के साथ खुद से करते हुए बतलाई। और उन्हें प्रोत्साहित भी की।
इस अवसर पर खिलाड़ियों की प्रशिक्षक तारिणी कुमारी और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी भी उपस्थित थे।
मनोज कोनबेगी ने उपस्थित खिलाड़ियों को ब्यूटी डुंगडुंग के विषय में बतलाते हुए कहा की ब्यूटी मात्र 09 वर्ष की उम्र से ही करंगागुड़ी टीम से खेलने आती थी, और बाद में उसका चयन सेंटर में हुआ, उस वक्त इतनी सुविधाएं भी नही थी, पर ये काफी मेहनत करती थी, मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही मैं ब्यूटी को झारखंड टीम से नेशनल खेलने के लिए हरियाणा लेकर गया था, जिसमे वह गोल भी की थी।
मनोज कोनबेगी ने ब्यूटी को अच्छा से खेलने के शुभकामना देते हुए कहा कि जब भी तुम घर आती हो इसी तरह आकर अपनी छोटी बहनों को प्रतोसाहित करते रहना, जिस तरह तुम लोग जब आभास करती थी तब असुंता लकड़ा जी सब आती थी तो उन्हें देखकर तुमलोगो को भी उन्ही के जैसे बनने की ललक होती थी उसी तरह अब इनके लिए तुम आई कॉन हो, आपलोंगों को देखकर ये भी आप्लोग जैसे बनने की लालसा रखेंगे। जिससे कई खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।








